होली 2024 के बाद: राहु-शुक्र की युति, हो सकता है धन लाभ।

March 24, 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्राह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते रहते हैं। जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार भौतिक सुखों के दाता शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं, जहां पहले से ही राहु विराजमान हैं। होली 2024 में इन दोनों ग्रहों की युति बन रही है। यह युति 18 साल बाद बनने जा रही है। इस युति के बनने से कुछ राशियों के भाग्य बदलने वाले हैं। साथ ही कुछ राशियों को व्यापार और धन में लाभ मिलने वाला है।

शुक्र ग्रह का गोचर मीन राशि में होली के कुछ दिनों बाद शाम 4: 31मिनट पर होगा शुक्र को जीवन के भौतिक सुख देने वाला कारक ग्रह कहा जाता है वहीं राहु को एक मायावी ग्रह माना जाता है। राहु और शुक्र की युति 6 अप्रैल तक रहने वाली है।

चलिए जानते हैं कौन सी है वो तीन राशियां जिन पर राहु और शुक्र की युति का प्रभाव पड़ने से उनको लाभ होगा। लेकिन इसके बारे में जानने और उपाय करने के लिए आपको एक विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य की सलाह लें। इसके लिए आप डिवाइन टॉक से संपर्क कर सकते हैं।

 

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि में राहु–शुक्र की युति धन और वाणी पर बन रही है। कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुक्र और राहु ग्रह की युति लाभकारी है। आपको आपका फसा हुआ धन प्राप्त होगा, जो व्यक्ति नौकरी में हैं उनको भी लाभ मिलेगा और उन्हें अपने करियर में सफ़लता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होगी। शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपका व्यक्तिव निखरेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए राहु और शुक्र की युति लाभदायक है। इस युति के कारण वृषभ राशि वाले व्यक्तियों की कुंडली में धन प्राप्ति और लाभ का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी साथ ही जीवन में सफ़लता मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्र और राहु की युति बनने से उनके जीवन में खुशियां और सुख समृद्धि आएगी। आप इस युति में वाहन भी ले सकते हैं। जो व्यक्ति राजनीति में हैं, उन्हे पदों की प्राप्ति हो सकती है। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की वेतन में वृद्धि होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q. राहु–शुक्र की युति क्या है?

A. राहु-शुक्र की युति ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण ग्रहों की युति है जो किसी व्यक्ति के जन्मकुंडली में होती है। इस युति का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन में विभिन्न प्रकार की प्रभावशाली घटनाओं को प्रभावित कर सकती है। राहु-शुक्र की युति में व्यक्ति के सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन पर प्रभाव होता है। यह युति विभिन्न विषयों में व्यक्ति के विचारों, धार्मिक आदर्शों, साहित्य, कला और रोमांस की प्रवृत्ति को प्रभावित कर सकती है।

Q. राहु और शुक्र की युति कितने समय तक रहती है?

A. राहु और शुक्र की युति कई घंटो या कुछ दिनों तक रहती है। इसकी अवधी ज्योतिष शास्त्र और ग्रहों के संयोग के अनुसार अलग–अलग होती है। इस बार राहु और शुक्र की युति होली के कुछ दिन बाद से शुरु होकर 6 अप्रैल तक रहेगी।

Q. राहु और शुक्र की युति किस प्रकार धन लाभ में सहायता करती है?

A. राहु और शुक्र की युति के समय वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है, क्योंकि यह दोनों ग्रहों के उत्तेजक और सुख को प्रेरित कर सकती है।

Q. राहु और शुक्र की युति के दौरान किस प्रकार के धन लाभ हो सकते हैं?

A. राहु और शुक्र की युति के दौरान कुछ राशियों को धन लाभ हो सकता है, जैसे कि व्यापार में वृद्धि, आर्थिक स्थिरता, निवेशों में लाभ, यात्रा पर सुविधा और सामाजिक स्थिति में सुधार।

Also Read: Holi 2024: 100 साल बाद आएगा चंद्र ग्रहण – मेष और अन्य राशियों के भाग्य पर असर।