कुंभ में 30 साल बाद शनि-शुक्र का संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत।

April 1, 2024

वैदिक ज्योतिष में जहां एक तरफ शनि ग्रह को कर्म प्रधान ग्रह का दर्जा प्राप्त है, अर्थात एक ऐसा ग्रह जो व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करता है। इसके अलावा शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष में सुंदरता, सुख और विलासिता से संबंधित ग्रह माना जाता है। ये दोनों ग्रह एक दूसरे से विपरित प्रकृति के है और जल्द ही इन दोनों ग्रहों की युति 30 साल बाद बनने जा रही है।युति यानी कि एक ही राशि में एक ही समय में होने वाले है।

आप भी यदि इस ग्रह युति में राशि में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी चाहते हैं या आपको ग्रहों की इस युति में क्या करना चाहिए आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप डिवाइन टॉक से जुड़ सकते हैं।

शुक्र और शनि की युति का समय 2024

शनि 11 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्‍त हुए हैं. वहीं 7 मार्च, 2024 को शुक्र भी कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति होने वाली है। शनि और शुक्र आपस में मित्र हैं, ऐसे में इनकी युति से कुछ राशियों का भाग्य चमकने वाला है।

आइए जानते हैं कौन सी है ये राशियां।

वृषभ राशि

शुक्र और शनि ग्रहों की युति वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुभ और काफी फायदेमंद होगी। ये युति वृषभ राशि वाले व्यक्तियों की कुंडली में कर्म भाव पर बनेगा। शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी हैं इसलिए इस राशि वाले व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र के साथ साथ व्यापार में भी सफ़लता वा तरक्की प्राप्त होगी। काम या कारोबार में आपको बहुत सी यात्राएं करनी पड़ सकती है। अपका मान सम्मान भी बड़ेगा। जो व्यक्ती नौकरी की तलाश में हैं उन्हे नौकरी मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले व्यक्तियों की कुंडली के सप्तम भाव में शुक्र और शनि की युति बनने जा रही है। एस युति में यदि आप कोई पाटनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको उसमें लाभ मिलेगा। सिंह राशि वाले व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा होगा। जिन व्यक्तियों का विवाह nhi हुआ है उनको विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। यदि आपका कोई सरकारी काम रुका है था वह पूरा होगा। इसके अतिरिक्त शनि देव ने आपकी कुंडली में शश नाम का राजयोग स्थापित किया है।

वृश्चिक राशि

इस राशि वाले व्यक्तियों के लिए शनि और शुक्र की युति काफी लाभदायक है। इस राशि वाले व्यक्तियों के चतुर्थ भाव में शुक्र और शनि की युति बनने जा रही है। इस राशि वाले जातक यदि कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उनके लिए ये समय शुभ है। इस राशि वाले व्यक्तियों को सभी भौतिक सुख और सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति नौकरी में हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है। समाज में सम्मान बड़ेगा। आपके माता पिता से आपके संबंध अच्छे रहने वाले है और उनका आशीर्वाद अपको प्राप्त होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q. क्या है कुंभ में शनि-शुक्र का संयोग?

A. कुंभ राशि में शनि और शुक्र का संयोग विशेष महत्व रखता है जब ये ग्रह एक साथ आते हैं। यह संयोग कर्मिक फलों और सामाजिक प्रभावों को बदल सकता है।

 

Q. किन राशियों की किस्मत इस युति से चमकेगी?

A. इस संयोग का प्रभाव मुख्यतः कुंभ राशि के लोगों पर होगा, लेकिन अन्य व्यक्ति भी इसके प्रभाव में हो सकते हैं।

 

Q. क्या उस समय कुछ विशेष उपाय करने चाहिए?

शनि-शुक्र के संयोग के समय, व्यक्ति ध्यान और समर्पण के साथ अपने कर्मों को समेटने का प्रयास कर सकते हैं। ध्यान और ध्येय को साफ करने के लिए ध्यान योग और ध्यान अभ्यास भी किया जा सकता है।

Q. क्या इस संयोग का कोई नकारात्मक प्रभाव हो सकता है?

हां, अगर कोई व्यक्ति नकारात्मक गुणों या कार्यों में विश्वास रखता है तो यह संयोग नकारात्मक प्रभाव दे सकता है।

 

Q. इस संयोग का क्या अर्थ है और क्या प्रभाव हो सकता है?

शनि-शुक्र का संयोग अधिकतर सकारात्मक प्रभाव लाता है, जैसे कि कर्मिक सफलता, सामाजिक संबंधों में सुधार, और सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि का वृद्धि।