गुड़ी पड़वा 2024: राशियों में होगी धन-धान्य की वृद्धि, मिलेगी पीड़ा से मुक्ति

April 9, 2024

गुड़ी पड़वा इस साल मंगलवार 9 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इसे हिंदु नववर्ष के रुप में मनाया जाता है, जो चंद्र, सूर्य पर आधारित हिंदु कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा एक सांस्कृतिक और धार्मिक त्यौहार है। ज्योतिष शास्त्र में भी गुड़ी पड़वा को महत्वत्ता दी जाती है। गुड़ी पड़वा हिन्दू नववर्ष की शुरुवात का प्रतिक है और ग्रहों की चाल के आधार पर यह साल के लिए शुभता और समृद्धि का भी संकेत देता है। गुड़ी पड़वा विषेश रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है।

गुड़ी पड़वा का आयोजन चैत्र माह के पहले दिन होता हैं, जो चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को होता हैं। लोग इस दिन अपने घरों में गुड़ी उठाते हैं। जिसे सन्यासी परंपरा के अनुसार लगाया जाता है। गुड़ी पड़वा फसल उत्सव का प्रतीक होता हैं। गुड़ी पड़वा के दिन ध्वज लगाने का महत्त्व है।

गुड़ी पड़वा के दिन ध्वज लगाने का सही तरीका।

  • गुड़ी पड़वा के दिन ध्वज लगाने का महत्त्व है। गुड़ी पड़वा के दिन अपने घर में साउथ ईस्ट कोने यानी की अग्नि कोड़ में पांच हाथ ऊंचे डंडे में सवा दो हाथ की लाल रंग की ध्वज लगाना चाहिए। घर पर ध्वज लगाने से केतु के शुभ परिणाम मिलते हैं।

 

  • गुड़ी पड़वा के दिन पूजा करने की विधि

 

  • गुड़ी पड़वा के दिन सूर्योदय से पहले स्नान किया जाता है।

 

  • इसके बाद मुख्य द्वार को आम के पत्तों से सजाया जाता है।

 

  • इसके बाद घर के एक हिस्से में गुड़ी लगाई जाती है, इसे आम के पत्तों, फूलों और कपड़ों से सजाया जाता है।

 

  • इसके बाद भगवान ब्रह्मा की पूजा की जाती है और गुड़ी फहराई जाती है।

 

  • गुड़ी फहराने के बाद भगवान विष्णु की विधी विधान से पूजा की जाती है।

 

  • आईए जानते हैं गुड़ी पड़वा के दिन किन राशियों को होगा लाभ।

मेष राशि

गुड़ी पड़वा के दौरान मेष राशि वाले व्यक्तियों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपके पार्टनर के माध्यम से आपको लाभ और आनंद की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप नया वाहन भी ले सकते हैं। मेष राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में गुडी पड़वा के दौरान समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। जो व्यक्ति नौकरी की तलास में है उन्हे सफ़लता मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को अपनी बुद्धि का सही से इस्तेमाल करना होगा इससे उन्हे लाभ मिलेगा। वृषभ राशि वाले व्यक्तियों की कुंडली में संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। जिससे इनका भाग्य बदलेगा और खुशियां मिलेंगी। इस दौरान इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस राशि वाले व्यक्तियों को विदेश जाने का अवसर भी प्राप्त होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले व्यक्तियों की क़िस्मत चमकेगी और इस दौरान इनकी क़िस्मत इनका साथ देगी। इस राशि वाले व्यक्ति का यदि कोई शत्रु है तो उनसे छुटकारा मिलेगा। कारोबार या नौकरी में लाभ मिल सकता है परिवार का सहयोग मिलेगा। यदि कोई बाद विवाद है तो उससे भी छुटकारा मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q. गुड़ी पड़वा क्या है और इसका महत्व क्या है?

A. गुड़ी पड़वा एक प्रमुख हिन्दू त्योहार है जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र राज्य में मनाया जाता है। यह त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग गुड़ी को अपने घरों के चौखट पर स्थापित करते हैं और उसे विशेष रूप से सजाते हैं। इसे भगवान राम के अयोध्या में वापसी के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा का महत्व है क्योंकि यह खुशी, उत्साह और भाईचारे के लिए एक महत्वपूर्ण मौका प्रदान करता है। इसके साथ ही, इसे भूमि की खेती और उपज के लिए भी महत्व दिया जाता है।

Q. गुड़ी पड़वा कैसे मनाया जाता है?

A. गुड़ी पड़वा को मनाने के लिए लोग अपने घरों की चौखट पर एक उन्नत रूप में सजाई गई गुड़ी को स्थापित करते हैं। उन्हें गुड़ी को फूलों, पत्तों, लालिमा और अन्य सजावटों से सजाते हुए देखने को मिलता है। इसके बाद, लोग विशेष प्रार्थनाएँ करते हैं और त्योहार के अनुभव का आनंद लेते हैं।

Q.गुड़ी पड़वा के अनुसार राशिफल क्या हो सकता है?

A. गुड़ी पड़वा के अनुसार राशिफल विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों के आधार पर तैयार किया जाता है। इसमें लोगों को उनकी राशि के अनुसार भविष्यवाणी और संबंधित क्षेत्रों में सुझाव दिए जाते हैं, जैसे कि प्रेम, व्यापार, करियर, स्वास्थ्य, आदि। यह राशिफल लोगों को उनके जीवन में संतुलन और समृद्धि की दिशा में मार्गदर्शन करता है।

Q.गुड़ी पड़वा में कौन-कौन से रीति-रिवाज होते हैं?

A. गुड़ी पड़वा में लोग धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ ही सोने-चांदी के गहनों की धारणा करते हैं, परिवार के साथ भोजन करते हैं, विभिन्न प्रकार के मिठाई बनाते हैं और खेलों और नृत्य से त्योहार का आनंद लेते हैं।

Also Read: वैशाख पूर्णिमा 2024: तारीख, पुजा महत्व, शुभ मुहूर्त और समय।