नवरात्रि में खरीदें ये 9 वस्तुएं, घर में लाएं खुशियां और समृद्धि।

April 13, 2024

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर्व 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार से शुरु होने जा रहा है। सनातन धर्म में नवरात्री का समय शुभ माना जाता है। नवरात्रि में पुरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि को प्रकट नवरात्री कहा जाता है। आषाढ़ और माघ मास में पढ़ने वाली नवरात्री को गुप्त नवरात्रि के रुप में जाना जाता है। नवरात्री एक पावन पर्व है और इस समय हमे कुछ नई वस्तुएं घर में जरूर लेनी चाहिए।

यदि आप इस नवरात्री अपने घर में पुजा पाठ करवाना चाहते हैं या अपना राशिफल या कुंडली की जानकारी चाहते हैं तो आप डिवाइन टॉक से जुड़ सकते हैं।

आईए जानते हैं की कौन सी वस्तुएं नवरात्री के दौरान घर में लानी चाहिए।

 

  1. प्रॉपर्टी – चैत्र नवरात्र नवरात्री के अवसर पर कोई व्यक्ति यदि किसी प्रकार की प्रॉपर्टी जैसे की नया घर, जमीन या कोई दूकान खरीदता है तो उसके लिए यह शुभ होगा। यदि आप नई प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो नवरात्र इसके लिए सही समय होगा।
  2. धातु की मूर्ति – यदि आप चैत्र नवरात्र में अपने ईस्ट देव की धातु की मूर्ति खरीदकर उसे मंदिर में स्थापित करते हैं तो आपको लाभ और उनका आशीर्वाद मिलेगा। आप अपनी क्षमता के अनुसार सोने चांदी या पीतल की मूर्ति खरीद सकते हैं।
  3. वाहन – नया वाहन लेने के लिए इस नवरात्री का समय बिलकुल शुभ है। आप चाहें तो इस चैत्र नवरात्रि में नया वाहन अपने घर ला सकते हैं। इस समय लिया गया वाहन आपको लंबे समय तक लाभ देगा और आपका साथ देगा।
  4. श्रृंगार का सामान – चैत्र नवरात्र में श्रृंगार का सामान खरदीना भी खरीदना चाहिए। नवरात्र में श्रृंगार का सामान खरीदने से यह वैवाहिक स्त्रियों के जीवन में सौभाग्य में वृद्धि होती है और मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  5. शुभ पौधे – शंखपुष्पी, हरसिंगार, तुलसी, बरगद, केले का पौधा ये पौधे शुभ माने जाते हैं, जिन्हे नवरात्र में खरीदना चाहिए और अपने घर के आंगन या छत या बगीचे में लगाना चाहिए। ये सभी पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं।
  6. ध्वज – नवरात्री पर लाल रंग का ध्वज खरीद कर मंदिर में रखें। नवमी के दिन इसे किसी देवी के मन्दिर में अर्पित करें। ध्वज को प्रगति का चिन्ह माना जाता है। इसलिए नवरात्र में खरीदे गए ध्वज आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होंगे।
  7. वस्त्र आभूषण – इस चैत्र नवरात्री में नए वस्त्र और आभूषण जरूर खरीदें। यह आपके भाग्य को आपके पक्ष में रखने में आपकी मदद करेंगे और साथ ही आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे।
  8. मिट्टी का घरौंदा – चैत्र नवरात्र में एक मिट्टी का छोटा सा घर लेकर उसे पूजा स्थल में रखें। नवरात्र में खरीदा गया मिट्टी का घर, आपका अपना घर लेने के सपने को पूरा करेगा। साथ ही घर में सुख और शांति बनी रहेगी।
  9. गाय का घी – नवरात्रि में गाय का घी जरूर लेना चाहिए और उस घी से अपने मंदिर में माता का दिया जलाए, और अपने परिवार के सभी सदस्यों को गाय का घी सेवन करवाएं। यह आपके परिवार को निरोगी रखेगा और स्वस्थ रहने में सहायता करता है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQS)

Q. नवरात्रि में किस तरह की पूजा की जाती है?

A. नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा की जाती है, जिसमें नौ दिनों तक नौ रूपों की पूजा की जाती है। हर दिन एक रूप की पूजा के साथ मां दुर्गा की आरती, भजन और मंत्र जप किया जाता है।

Q. नवरात्रि में किस तरह का भोजन किया जाता है?

A. नवरात्रि में व्रत रखकर लोग शाकाहारी भोजन करते हैं और उपवासी खाने में साबुदाना, कुटू का आटा, फल, सब्जियां, और दूध के उत्पादों का सेवन करते हैं।

Q. नवरात्रि का क्या महत्व है?

A. नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का महत्व है और यह हिन्दू धर्म में उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग मां दुर्गा की आराधना करते हैं और उनकी कृपा के लिए प्रार्थना करते हैं।

Q. नवरात्रि के उत्सव में कौन-कौन से खास पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं?

A. नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा, राम नवमी, दशहरा, और दीपावली जैसे खास पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं।

Q. नवरात्रि में कौन-कौन सी वस्तुएं खरीदी जाती हैं?

A. नवरात्रि में लोग नवग्रह यंत्र, मां दुर्गा की मूर्ति, सुपारी, किले की चबी, कलश, लाल रंग का कपड़ा, सिंदूर, कुमकुम, कोयला, और गंगाजल जैसी वस्तुओं की खरीद करते हैं।

Q. नवरात्रि में कौन-कौन सी रस्में और परंपराएँ हैं?

A. नवरात्रि में कन्या पूजन, कन्या बिहार, नवग्रह पूजन, धूप, दीप, और प्रसाद चढ़ाने की रस्में होती हैं। इसके अलावा नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा और भक्ति की जाती है।

Also Read: चैत्र नवरात्रि 2024: चालीसा का नियमित पाठ, सभी काम होंगे सिद्ध।