राशिफल के अनुसार इन रत्नों धारण करना, होता है बेहद ही शुभ

May 27, 2024

ज्योतिष शास्त्र में कहा जाता है की रत्न धारण करने से व्यक्ति की कुंडली में जो नकारत्मक प्रभाव होते हैं उन्हें कम करता है।माना जाता है की राशि के अनुसार रत्न धारण करने से लाभ होता है। यह भी माना जाता है की रत्न धारण करने से व्यक्ति के करियर, वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में सक्षम होता है। राशि के अनुसार रत्न धारण करने से कुंडली में शुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ जाता है।

जब भी आप कोई भी रत्न धारण करें उससे पहले किसी अनुभवी और अच्छे ज्योतिषी से सालहा जरूर लें। आइए जानते हैं राशि के अनुसार कौन से रत्न धारण करने चाइए। राशिफल के अनुसार रत्न।

 

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल देव है।मेष राशि वाले व्यक्ति को मंगल को मजबूत करने के लिए मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। मेष राशि के लिए रत्न।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले व्यक्ति की कुंडली के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। इस राशि वाले व्यक्तियों को शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हीरा और ओपल रत्न धारण करने चाहिए। वृष राशि के लिए रत्न।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। बुध को वाणी संचार और विवेक का प्रतीक माना गया है। इस राशि वाले व्यक्ति को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए, इससे उनके व्यापार में सफलता मिलती है।मिथुन राशि के लिए रत्न।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा के कमजोर होने पर व्यक्ति का मन विचलित रहता है। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए इस राशि वाले व्यक्ति को मोती धारण करना शुभ माना गया है। कर्क राशि के लिए रत्न।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सुर्य देव होते हैं। इस राशि वाले व्यक्तियों को सम्मान और यश की प्राप्ति के लिए तथा स्वस्थ रहने के लिए माणिक रत्न धारण करना चाहिए। सिंह राशि के लिए रत्न।

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध है। बुध को मजबूत करने के लिए इस राशि के व्यक्तियो को पन्ना रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। कन्या राशि के लिए रत्न।

तुला राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के व्यक्तियो को शुक्र को मजबूत करने के लिए हीरा या जरकन रत्न धारण करना शुभ माना गया है। तुला राशि के लिए रत्न।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते है। इस राशि वाले व्यक्तियों को मंगल को मजबूत करने के लिए मूंगा रत्न धारण करना चाहिए, इससे भूमि विवाद जैसी समस्या दूर हो जाती है। वृश्चिक राशि के लिए रत्न।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति होते है इन्हे गुरु भी कहा जाता है। इस राशि के व्यक्तियो को पुखराज रत्न धारण करना शुभ माना गया है। धनु राशि के लिए रत्न।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव होते है। शनि देव व्यक्ति के किए गए कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल देते हैं। इस राशि के व्यक्तियो को शनि देव को खुश करने के लिए नीलम रत्न धारण करना चाहिए। मकर राशि के लिए रत्न।

कुंभ राशी

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि देव है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस राशि वाले व्यक्तियों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए। कुंभ राशि के लिए रत्न।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि वाले व्यक्तियों को वृहस्पति को मजबूत करने के लिए पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। मीन राशि के लिए रत्न।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न  (FAQs)

Q. धन प्राप्ति के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए?

A. धन प्राप्ति हेतु ग्रीन जेड स्टोन धारण करना शुभ होता है।

Q. चांदी किस राशि वाले व्यक्तियों को नही पहनना चाहिए?

A. मेष, धनु और सिंह इन राशि वाले व्यक्तियों को चांदी की चीजे नहीं पहननी चाहिए।

Q. सोना पहनने से कौन सा ग्रह मजबूत होता है?

सोना पहनने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

Also Read: गोमती चक्र: प्राकृतिक दुर्लभ पत्थर जो समस्याओं को कर देता है दूर।