8 अप्रैल 2024: लगने वाला है सूर्य ग्रहण, ये 5राशियां रहें सावधान।

April 8, 2024

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को लगने जा रहा है। यदि आप भी अपनी राशि से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते या फिर सूर्य ग्रहण के दिन आपकी राशि के ग्रह कैसे होंगे जानना चाहते है तो आप डिवाइन टॉक से जुड़ सकते हैं।

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल चैत्र अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस वक्त जो भी दैवीय शक्तियां होती है उनका प्रभाव कम हो जाता है। जब सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए पृथ्वी पर नही आता उस समय सूर्य पुरी तरह से दिखना बंद हो जाता है, जिसकी वजह से पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है, इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।

सूर्य ग्रहण का समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात को 9:12 मिनट से शुरु होगा और रात को 2:22 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रह लगभग 5 घंटो तक रहने वाला है। सूर्य ग्रहण भारत में नही दिखेगा, लेकीन इसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। जब भी सूर्य ग्रहण लगता है, तब सूर्य ग्रह अपनी राशि में परिर्वतन करता है, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है।

आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां जिनको सूर्य ग्रहण के समय सावधान रहना होगा।

मेष राशि

सूर्य ग्रहण के समय मेष राशि वाले व्यक्तियों को कुछ परेशानियां हो सकती है। मेष राशि वाले जातको में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। मेष राशि वाले व्यक्तियों को शैक्षिक कार्यों पर ध्यान देना होगा। नौकरी में परिर्वतन हो सकता है। परिवारिक समस्याएं भी हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी, आत्मविश्वास भरपूर रहेगा लेकिन वृषभ राशि के जातक अपने आप में धीरज रखें इस राशि के जातकों को नौकरी मैं तरक्की के रास्ते खुलेंगे उन्हें अफसरो का सहयोग भरपूर मिलेगा। उनकी आय में वृद्धि होगी तथा इस राशि के जातकों जातकों का कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। इस राशि के जातकों को परिश्रम अधिक करना होगा। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा लेकिन इस राशि के जातकों का मन अशांत हो सकता है। इस राशि के जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें।परिवार का साथ मिलेगा। इस राशि के जातकों का रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार से आए में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। कर्क राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है। आत्मविश्वास रहेगा। इस राशि के जातकों की वाणी में मधुरता रहेगी। इस राशि के जातक धीरज बनाए रखने का प्रयास करें। इस राशि के जातकों की कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। भाग दौड़ अधिक रहेगी। इस राशि के जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले व्यक्तियों का मन परेशान हो सकता है, इस राशि वाले व्यक्तियों को मन में शान्ति रखनी होगी। सिंह राशि वाले व्यक्तियों को अपनी इच्छाओं और भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ का विषेश ध्यान दे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले व्यक्तियों के मन को शांति का अनुभव हो सकता है। इनमें आत्मविश्वास बड़ेगा, लेकीन ज्यादा उत्साहित ना हो। इस राशि वाले व्यक्ति की अपने कोई पुराना मित्र से मुलाकात हो सकती है। आय के साधन में वृद्धि हो सकती है। संपति में वृद्धि होगी तथा आय के साधन बड़ेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वाले व्यक्तियों का मन थोड़ा विचलित रहेगा, थोड़ा मन को एकाग्र रखें। तुला राशि वाले व्यक्तियों की नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। तुला राशि वाले व्यक्तियों को नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। तुला राशि वाले व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। इस राशि वाले व्यक्तियों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार के स्वास्थ पर ध्यान दे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों का मन प्रसन्न रहेगा लेकिन फिर भी अपने मन को एकाग्र रखें। आपकी मुलाकात आपके किसी कारोबारी मित्र से हो सकती है, तथा आपको उनसे कारोबार का प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकता है। आपके जीवन में सूर्य ग्रहण के दौरान परिश्रम अधिक होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले व्यक्तियों का अत्मविश्वास बड़ेग तथा मन परेशान भी हो सकता है। धनु राशि वाले व्यक्तियों को अपने शैक्षिक कार्यों पर विषेश ध्यान देना होगा। इस राशि वाले जातको को नौकरी में अपने अधिकारियों से साहयता मिलेगी। धनु राशि वाले व्यक्तियों को तरक्की के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। इस राशि वाले व्यक्तियों का मन विचलित रहेगा। इस राशि वाले व्यक्तियों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। इस राशि वाले व्यक्तियों को धैर्य रखना होगा। इस राशि वाले व्यक्ति धर्म में रूची लेंगे। इस राशि वाले व्यक्ति बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहने वाले है। इस राशि वाले व्यक्तियों को अपने मित्रों का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों का मन परेशान रह सकता है, इन्हे अपने मन में शान्ति बनाए रखनी चाहिए। इस राशि वाले व्यक्तियों को गुस्सा नही करना चाहिए तथा सूर्य ग्रहण के दौरान लड़ाई झगड़ों से बचे। अपने स्वास्थ पर ध्यान दे। अपका कोई मित्र आपके कारोबार में सहायता करेगा। आपको लाभ होगा और आपके आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी ग्रह व्रहस्पति है। मीन राशि के व्यक्तियों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के व्यक्ति लेखन से संबंधित लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आए के साधन बनेंगे। उनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और इस राशि के व्यक्तियों को लाभ के अवसर मिलेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q. सूर्य ग्रहण क्या होता है?यह कब होने वाला है?

सूर्य ग्रहण एक ऐसा घटना है जब चंद्रमा सूर्य के बीच में आ जाता है और सूर्य को पूरी तरह से या आंशिक रूप से ढँक लेता है। यह 8 अप्रैल 2024 को होगा।

Q. सूर्य ग्रहण कितनी देर तक चलेगा?

सूर्य ग्रहण की अधिकांश घटनाएं कुछ मिनटों या कुछ घंटों के लिए होती हैं, लेकिन कई बार यह कुछ घंटों तक चल सकता है। यह 5 घंटो तक चलेगा।

Q. सूर्य ग्रहण के दौरान क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए?

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के बेमोकाब तापमान की वजह से आंखों को नुकसान हो सकता है, इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान अधिक से अधिक सुरक्षित तरीके से देखा जाना चाहिए।

Q. कौन-कौन सी राशियाँ सूर्य ग्रहण के प्रभाव में रहेंगी?

मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, और तुला राशियाँ सूर्य ग्रहण के प्रभाव में रहेंगी।

Q. सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें?

सूर्य ग्रहण के दौरान अधिक से अधिक प्राचीन तरीके से देखना चाहिए और उसे बिना सुरक्षा के नहीं देखना चाहिए।

Q. क्या सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान करना चाहिए?

हां, सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान करना और ध्यान लगाना चाहिए। यह एक अद्भुत घटना है जो आपके जीवन में शांति और ऊर्जा का स्रोत बन सकती है।